Skip to main content

Posts

रसूलपुर हबीब गाँव की घटना की जाँच CBI के द्वारा होनी चाहये- पप्पू यादव

पीड़ीत परिवार से मिलने पहुँचे जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष,सरकार से CBI जाँच कराने की माँग की जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव रविवार को चाँदपूरा ओपी के रसूलपुर हबीब पहुँचे जहां कुछ दिनो पहले गुलनाज नामक युवती को ज़िंदा जला कर मार दिया गया था. गुलनाज की माँ को पप्पू यादव ने 20 हज़ार की आर्थिक मदद की ओर छोटी बहन को दो सिलाई मसीन देने का वादा किया है. जाप सुप्रीमो ने घटना की जाँच CBI से कराने की माँग की एवं गुलनाज की माँ को आश्वासन दिलाया की दोषियों का स्पीडी ट्रायल कर सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने में सहयोग किया जाएगा.

दिल्ली हिंसाः UAPA के तहत उमर और शरजील के खिलाफ 930 पेज की चार्जशीट दाखिल

 उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा फैजान का नाम भी चार्जशीट में शामिल है. दिल्ली पुलिस की ओर से कड़कड़डूमा कोर्ट में तकरीबन 930 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है. 930 पेज की चार्जशीट में 197 पेज चार्जशीट है तो 733 पेज में दस्तावेज हैं. उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा फैजान का नाम भी चार्जशीट में शामिल है.  दिल्ली में फरवरी में हुई हिंसा की साजिश के आरोप में JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रविवार को आतंकरोधी कानून अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की ओर से कड़कड़डूमा कोर्ट में तकरीबन 930 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है. 930 पेज की चार्जशीट में 197 पेज चार्जशीट है तो 733 पेज में दस्तावेज हैं. उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा फैजान का नाम भी चार्जशीट में शामिल है. चार्जशीट फैजान खान के खिलाफ भी की गई है जिस पर हिंसा में शामिल लोगों को फर्जी सिम कार्ड दिलवाने का आरोप है. आईपीसी की धारा 13/16/17/18 UAP act, 120B, 109, 114,201, 124A, 147,148,149, 153A, 186, 420 समेत कई गंभीर धाराओं में चार्जशी...

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में जहरीली शराब से 6 की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

प्रशासन ने शराब के ठेके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.   उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. सभी बीमारों को नजदीकी स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई है. प्रशासन ने शराब के ठेके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.  स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ितों ने पिछली रात देशी शराब की दुकानों से शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद लोग बीमार पड़ गए.  हालांकि, जिले के जिलाधिकारी मौत के कारणों पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकती है. पुलिस ने प्रथम द्रष्टया साक्ष्यों के आधार पर देशी शराब की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.  प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्न गोस्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फूलपुर थाने के अमीलिया गांव में अधिकारियों की टीम सूचना पाते ही भेज दी गई थी. शुरुआत में चार लोगों...

बीए की छात्रा बनी एक दिन की कोतवाल, चार्ज संभालते ही दिखा ताबड़तोड़ एक्शन

 गाजीपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुष्मिता यादव को शासन के निर्देश पर शहर कोतवाल विमल मिश्रा ने एक दिन के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाया.  गाजीपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुष्मिता यादव को शासन के निर्देश पर शहर कोतवाल विमल मिश्रा ने एक दिन के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाया. साथ ही कोतवाल उनके सहयोगी के रूप में कार्य करते नजर आए. इतना ही नहीं, कोतवाल का सीयूजी नंबर भी सुष्मिता के पास रहा. अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बीए की छात्रा एक दिन के लिए कोतवाल बनाई गई. कोतवाली का चार्ज संभालते ही छात्रा के सामने पांच मामले आए, जिनमें दो मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए, तो वहीं तीन मामलों में संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज को जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिये कहा. बता दें कि बाल एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए यूपी के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के निर्देश पर हर जिले में किसी होनहार छात्रा को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया.  गाजीपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर...

बेकसूर मुस्लिमों और दलितों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा UAPA: ओवैसी

 ओवैसी ने कहा UAPA कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यूएपीए खराब कानून है जिसका इस्तेमाल निर्दोष मुस्लिमों, दलितों और सरकार पर सवाल खड़े करने वालों के खिलाफ किया जाता है.  ओवैसी ने ट्वीट किया, यह साफ हो चुका है कि अनलॉफुल एक्टिविटिज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) एक कठोर कानून है और इसका इस्तेमाल केवल निर्दोष मुस्लिमों, दलितों और असंतुष्टों को कैद करने के लिए किया जाता है. दशकों से मुस्लिम और दलित युवाओं पर अत्याचार और उन्हें कलंकित करने के लिए 'रेडिक्लाइजेशन' का इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह विश्वास करना मुश्किल है कि अब यह "धर्म तटस्थ" होने जा रहा है. बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री ने लिंचिंग करने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया था. आतंकवाद के मामलों में आरोपी बीजेपी की एक सांसद ने गांधी के हत्यारे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

22 साल के शख्स की तीन बीवियां, तीनों मिलकर खोज रहीं चौथी पत्नी

  22 साल के शख्स की तीन बीवियां, तीनों मिलकर खोज रहीं चौथी पत्नी  एक शख्स ने तीन शादियां की. तीनों पत्नियां उसके साथ रहती हैं. अब तीनो बीवियां मिलकर उसके लिए चौथी बीवी खोज रही हैं. ये कहानी है पाकिस्तान के सियालकोट की. इस समय सियालकोट समेत पूरे पाकिस्तान में इस मामले पर चर्चा हो रही है. हालांकि, मुस्लिम समुदाय में एक से अधिक शादियां नई बात नहीं है लेकिन तीन पत्नियों द्वारा चौथी की खोज करना हैरान करता है. शख्स ने तीन शादियां की. तीनों पत्नियां उसके साथ रहती हैं. अब तीनो बीवियां मिलकर उसके लिए चौथी बीवी खोज रही हैं. ये कहानी है पाकिस्तान के सियालकोट की. इस समय सियालकोट समेत पूरे पाकिस्तान में इस मामले पर चर्चा हो रही है. हालांकि, मुस्लिम समुदाय में एक से अधिक शादियां नई बात नहीं है लेकिन तीन पत्नियों द्वारा चौथी की खोज करना हैरान करता है. 

NEET मे 600 अंक लाने वाले कदमा के छात्र ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

NEET मे 600 अंक लाने वाले कदमा के छात्र अभिषेक कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज में दाखिले की अपील की  टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल के बेटे ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के मेडिकल कॉलेज में दाखिले की अपील की  कदमा निवासी छात्र अभिषेक कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के मेडिकल कॉलेज में दाखिले की अपील करते हुए केंद्र सरकार से बात करने की गुजारिश की टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल के बेटे ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड के मेडिकल कॉलेज में दाखिले की अपील की