Skip to main content

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में जहरीली शराब से 6 की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

प्रशासन ने शराब के ठेके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.




 उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं. सभी बीमारों को नजदीकी स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई है. प्रशासन ने शराब के ठेके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

 स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ितों ने पिछली रात देशी शराब की दुकानों से शराब खरीदी थी, जिसे पीने के बाद लोग बीमार पड़ गए.  हालांकि, जिले के जिलाधिकारी मौत के कारणों पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकती है. पुलिस ने प्रथम द्रष्टया साक्ष्यों के आधार पर देशी शराब की दुकान चलाने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

 प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्न गोस्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि फूलपुर थाने के अमीलिया गांव में अधिकारियों की टीम सूचना पाते ही भेज दी गई थी. शुरुआत में चार लोगों के मरने औक 5-6 लोगों के बीमार पड़ने की खबर आई थी.

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड को सील

मानगो के ओल्ड पुलिया रोड नंबर 16 से मिला था Covid19 मरीज, जिला प्रशाशन ने एरिया को किआ सील कल दिनांक 29 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 13 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी. जिसमें से एक बुज़ुर्ग मरीज मानगो के पुरुलिया रोड नंबर 16 वेस्ट का निवासी था.  आज सुबह से ही पुरुलिया रोड में जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद दिख रही थी अफसरों का आवाजाही लगा हुआ था .अभी थोड़ी देर पहले ही जिला प्रशासन ने रोड नंबर 16 वेस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है. कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है