Skip to main content

School Reopen : जानिए- क्‍या है कोरोना के बीच स्‍कूलों को खोलने पर अभिभावकों की राय

 






नई दिल्‍ली, जेएनएन। कोविड-19 महामारी के पांव पसारने के साथ ही देश में सबसे पहले स्कूलों को बंद किया गया था और संभवत: स्कूल ही होंगे जो सबसे बाद में खुलेंगे। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे कई शैक्षणिक संस्थान देश में लॉकडाउन लगने से पहले ही बंद हो गए थे। इसके बाद से ही शिक्षा ऑनलाइन संसाधनों के भरोसे रही। सरकार ने स्कूलों को छोड़कर लगभग सभी क्षेत्रों से प्रतिबंधों को हटा लिया है।


कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन आने के बाद कुछ राज्यों में स्कूल फिर से खुल रहे हैं। ऐसे में सामुदायिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म लोकल सर्कल्स ने देश के 224 जिलों में बच्चों के माता-पिता से करीब 19 हजार प्रतिक्रियाएं लीं। जिसमें सामने आया है कि 69 फीसद लोग चाहते हैं कि स्कूल अप्रैल 2021 या उसके बाद खुलने चाहिए।


भारत में कोविड-19 के हालिया मामलों में दैनिक गिरावट को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर आपकी क्या राय है? दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पहले से ही लोगों के दिलों में खौफ था। अब इस जानलेवा वायरस के नए स्‍ट्रेन के सामने आने से लोगों का डर और बढ़ गया है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्‍चों की पढ़ाई से ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।अभिभावकों से जब यह पूछा गया कि यदि अप्रैल 2021 तक स्कूली बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है, तो क्या आप इसे अपने बच्‍चे को देने पर विचार करेंगे? इस सवाल के जवाब में लोग असमंजस में नजर आए।

 बता दें कि कोरोना वायरस की वैक्‍सीन को लेकर काफी भम्र फैलाया जा रहा है। कुछ लोग इसकी विश्‍वसनीयता पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, भारत सरकार ये साफ कर चुकी है कि वैक्‍सीन एकदम सुरक्षित है और इसे विशेषज्ञों की राय के बाद ही मंजूरी दी गई है।अगले सत्र में स्‍कूल खोलने की मांग करनेवाले अभिभावकों की संख्‍या तीन महीने में दोगुनी हो गई है। 

सितंबर 2020 में 34 फीसद अभिभावक अगले सत्र में स्‍कूल खोलने की मांग कर रहे थे। वहीं, दिसंबर में ये आंकड़ा 70 फीसद के करीब पहुंच गया है। दिसंबर में 69 फीसद अभिभावक अगले सत्र में स्‍कूल खोलने के पक्ष में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही