Skip to main content

किसानों को पहले टाटा बिड़ला ठगते थे अब अम्बानी अडानी ठगने मे लगे हैँ -महासभा


राष्ट्रीय किसान दिवस पर शहीद स्मारक समिति और झारखण्ड जन तांत्रिक महासभा ने सरकार के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन 



किसानों को पहले टाटा बिड़ला ठगते थे आज अडानी अम्बानी जैसे पूंजीपति ठगने में लगे है : महासभा

जमशेदपुर, 23 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में और आंदोलन के दैरान शहीद हुए किसानों को हूल जोहार करने के लिए शहीद स्मारक समिति, झारखंड जनतांत्रिक महासभा और विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के द्वारा बारीडीह गोलचक्कर जमशेदपुर में श्रद्धांजलि सह धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. 

कार्यक्रम में सबसे पहले किसान आंदोलन के दौरान मृत्यु हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि देने दो मिनट का मौन रखा. 

वक्ताओं ने कहा कि ज्ञात ही है कि 27 दिनों से दिल्ली की सीमा पर किसानों का धरना जारी है. केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आन्दोलन जारी है - उनकी माँग है कि इन किसान विरोधी कानूनों को रद्द किया जाए, जिनपर वास्तविक किसान संगठनों से पहले कोई बात नहीं की गई, और संसद (ख़ासकर राज्यसभा) में विवादास्पद ढंग से पारित कर लिए गए; वे दरअसल कार्पोरेट घरानों की कम्पनियों के हित साधने और उन्हें लाभ पहुँचाने के मकसद से ही केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए हैं. 

किसान आन्दोलन को संचालित करनेवाले तमाम किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने 21 दिसम्बर से 24 घण्टे के रिले क्रमिक अनशन की शुरुआत की है। इसी सिलसिले में संयुक्त मोर्चे की संचालन समिति ने 'राष्ट्रीय किसान दिवस' के मौके पर आगामी 23 दिसम्बर को देशवासियों से एक वक़्त का भोजन छोड़कर किसान आन्दोलन के साथ एकजुटता जताने की अपील की है !

शहीद स्मारक समिति और झारखंड जनतांत्रिक महासभा किसान आन्दोलन की वाजिब माँगों को केन्द्र सरकार द्वारा नज़रंदाज़ करने की असम्वेनशील हठधर्मिता, और उसे अपने झूठे दुष्प्रचार के साथ बदनाम करने की जनविरोधी नीयत की तीखी भर्त्सना करती है। 

महासभा ने आरोप लगाया कि किसानों को पहले टाटा बिड़ला और आज के जमाने मे अडानी अम्बानी जैसे पूंजीपति समूह के लोग सरकार के साथ साथ गांठ कर किसानों को ठगने में लगे है. लेकिन देश के किसान अब जाग चुका है. 

मौके पर गीता सुंडी, राजकिशोर महतो, कृष्णा लोहार, गणेश राय, बाबू नाग, बिश्वनाथ, विद्दुत लोहार, दीपक रंजीत, छोटू कुमार, अमित कर्मकार, रंजीत कुमार, खगेन कुम्हार, अरुण कुमार, बाल किशोर यादव, गणेश राम, प्रह्लाद लोहार आदि लोग उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही