Skip to main content

जमशेदपुर में गिट्टी-बालू सप्लायर की गोली मारकर हत्या

गोली मारने वाले को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, दूसरा भाग निकला



पुलिस ने आरोपी को पकड़ने वाले एक्का कालुंडिया को सम्मानित करने की घोषणा की
जमशेदपुर संवाददाता
मानगो के न्यू उलीडीह क्लब रोड में शनिवार शाम 6 बजे गिट्टी बालू सप्लायर अनूप कुमार सुरेखा उर्फ पप्पू (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भाग रहे एक बदमाश को स्थानीय व्यक्ति ने दबोच लिया। उसका नाम सनातन लोहार है, जो परसूडीह का निवासी है और गुंजन मछुआ गिरोह का पुराना सदस्य है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी पिस्तौल बस्ती में ही छीन ली गई।
यह हत्या काली पूजा के दौरान जुआ खेलने को लेकर हुए एक विवाद का परिणाम है। उलीडीह में ही चल रहे एक जुआ अड्डे में किसी बात को लेकर पप्पू से सनातन का विवाद हुआ था। उसी विवाद में पप्पू ने उसे एक थप्पड़ मार दिया था और जुआ अड्डे से भगा दिया था। उस घटना के बाद सनातन ने पप्पू से बदला लेने की ठान ली थी।
मानगो टैंक रोड निवासी पप्पू प्रतिदिन शाम पांच बजे के आसपास न्यू उलीडीह स्थित एक्का कालुंडिया के घर में हड़िया पीने जाते थे। शनिवार शाम भी वे एक्का के घर गए। एक्का ने बताया कि पप्पू को वे लोग पप्पू मारवाड़ी के रूप में जानते थे। वे नियमित रूप से आकर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल से खेलते रहते थे। उसके बाद हड़िया पीकर चले जाते थे। शनिवार को वे थोड़ी देर से आए और कुर्सी पर आकर बैठ गए। थोड़ी ही देर हुआ होगा कि दो युवक आए। बाहर से ही उनलोगों ने उनकी पत्नी भाकी कालुंडिया को मासी कहते हुए आवाज दी व कहा कि उनलोगों को हड़िया पीना है। उसके बाद वे घर के अंदर घुस गए। इस बीच उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और पप्पू को एक गोली मारी। गोली मारने के बाद वे मकान से निकलकर भागे तो एक्का भी दौड़ता हुआ उनके पीछे भागा। बाहर में एक बाइक खड़ी थी, जिसे भाग रहा युवक स्टार्ट करने लगा। तब तक गोली मारकर भाग रहे सनातन को उसने पकड़ा तो उसने उसी पिस्तौल से उसपर फायरिंग की, लेकिन वह मिसफायर हो गई। उसे समझ आ गया कि उसकी पिस्तौल में गोली नहीं है। उसके बाद उसने युवक को दबोच लिया। इस बीच उसने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर वार किया जिससे चोट लगी। चोट लगने के बावजूद उसने उस बदमाश को नहीं छोड़ा। तब तक स्थानीय लोग मदद के लिए आ गए। उन्हें दौड़कर आते देखकर दूसरा बदमाश वहां से बाइक लेकर भाग गया।
इधर, पकड़े गए युवक ने अपना नाम सनातन बताया। उसकी बस्ती के लोगों ने भी पिटाई कर दी। ऐन वक्त पर वहां से पेट्रोलिंग पार्टी भी जा रही थी, जिसने सनातन को पकड़ा और उसे थाना ले गयी। उसने पुलिस को काली पूजा के दौरान हुए विवाद और पप्पू द्वारा थप्पड़ मारे जाने की बात बतायी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पप्पू के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक विवाहित है। एमजीएम में पहले बड़ी बेटी पहुंची। उसके बाद पप्पू की पत्नी और फिर छोटी बेटी आई। पप्पू के बड़े भाई नारायण सुरेखा ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उनकी बेटी की शादी 7 दिसम्बर को है। इसे लेकर वे लोग तैयारी में थे। अचानक उन्हें पप्पू को गोली लगी है इसकी सूचना आयी और उनका पूरा परिवार एमजीएम अस्पताल आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट, डीएसपी विजय महतो के अलावा आजादनगर, एमजीएम, उलीडीह के थानेदार घटनास्थल और एमजीएम अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने बदमाश को पकड़ने वाले एक्का कालुंडिया को सम्मानित करने की घोषणा बस्ती में की। उन्होंने कहा कि एक्का ने साहस का काम किया है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गयी थी। लोगों का कहना है कि इस बस्ती में पहली बार गोली चली है। पहले कभी भी यहां इस तरह की घटना नहीं घटी है। बदमाश को पकड़ने वालो एक्का की पत्नी भाकी कालुंडिया का कहना था कि उनके पति ने साहस का काम किया है। बदमाश उनके घर तक आया था और अचानक गोली मारकर भाग गया।
कोट
एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पुराने विवाद का परिणाम है। जिसने बदमाश को पकड़ा है उसे इनाम दिया जाएगा। उसने साहस दिखाया है। एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही