Skip to main content

भाजपा नेताओं के द्वारा वीर बिरसा मुंडा की स्मृति और पत्थलगड़ी के ऊपर टिप्पणी के बाद आदिवासी और झारखंडी समाज गुस्से में

 

जमशेदपुर शहीद सम्मारक समिति ने जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के साथ आज दिनांक 17/11/2020 को बैठक बारीडीह में सम्पन्न हुआ. 


जमशेदपुर, शहीद सम्मारक समिति ने जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के साथ आज दिनांक 17/11/2020 को बैठक बारीडीह में सम्पन्न हुआ. 

बैठक में मुख्यरूप से बिरसा मुंडा के नाम से साकची गोलचक्कर का नामकरण और बिरसा मुंडा के स्मृति में पत्थलगड़ी विषय पर समीक्षा किया गया.बैठक में सभी ने कहां कि 15 नवंबर के कार्यक्रम के बाद भाजपा के नेताओं ने जो वीर बिरसा मुंडा के स्मृति में पत्थलगड़ी के ऊपर जिस तरह से टिप्पणी किया है इसका पूरा आदिवासी/झारखंडी समाज निन्दा करती है. साथ ही कहाँ कि यह गैर जरूरी और अवांछनीय वयान है. 

आदिवासी/झारखंडी समाज के इस रूढ़िप्रथा (पत्थलगड़ी) को पांचवीं अनुसूची एंव पेसा कानून में भी मान्यता है और हमारे और यह परंपरा हजारों बर्षों से चले आ रहे हैं.

जैसे की ज्यादातर आदिवासी/झारखंडी समुदायों में बूढ़ा बाबा/मरांग बुरु (आदि देवता/बड़ा पहाड़) को मानते है. वहां भी पत्थर का ही पूजा होता है. मरने के बाद, अपने जमीन के सीमांकन, गांव का सीमांकन से लेकर आदिवासी/झारखंडी समाज में कई और तरह के पत्थलगड़ी का परंपरा है. को आज भी निरंतर जारी है. उसी के तहत 15 नवंबर को साकची गोलचक्कर में कार्यक्रम किया गया. इसके बाद आज भाजपा के कुछ नेताओं का वयान आना आरंभ हो गया. समिति ने कहां कि जिन्होंने भी यह वयान दिया है यह उनके जानकारी और समझदारी के हिसाब से वयान दिया है.

जिन भाजपा नेताओं ने पत्थलगड़ी को गैरकानूनी करार दिया है. उन सभी भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि जब आपलोग झारखंड में रहते है, राजनीति करते है तो यहां के भाषा-संस्कृति-परंपरा-रूड़ी प्रथा और यहां के लोगों के लिए विशेष कानून को समझिए ताकि आपलोग फिर से यैसा वयान देने से पहले पांच बार सोचे. 

समिति ने कहां कि यदि संविधान का किताब खरीदकर पढ़ने में कोई दिक्कत है तो हमलोग सभी भाजपा नेताओं को संविधान दिवस के दिन एक-एक संविधान का किताब भी खरीदकर दे सकते है. आगे कहाँ कि जमशेदपुर शहर पहले का कालीमाटी का सम्पूर्ण जमीन झारखंडियों का ही था. टाटा कंपनी लीज में है. टाटा कंपनी यहां यहाँ का जमींदा नहीं है. 

तो इसलिए हमलोग अगर हमारे किसी वीर पुरुषों का मूर्ति का स्थापना करते है या पत्थलगड़ी किसी चौक चौराहे में करते है तो हमारे ही पूर्वजों के जमीन पर ही करते है. 

और अंत मे आखरी बात यह कि पत्थलगड़ी गैरकानूनी नहीं है. इसे संवैधानिक अधिकर है और पत्थलगड़ी हमारा परंपरा है.

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही