Skip to main content

झारखंड में जमीन लूट के खिलाफ अब होगा उलगुलान : बंधु तिर्की


विधायक बंधु तिर्की ने किया ऐलान, 14 अक्तूबर को पूर्वी सिंहभूम के हर प्रखंड में ज़मीन लूटपाट के ख़िलाफ़ होगा प्रदर्शन

आज कदमा भाटिया बस्ती में झारखंड जनतांत्रिक महासभा द्वारा आयोजित झारखंडियों के जमीन लूट विषय पर उलगुलान विषय पर संगोष्टि आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में मांडर के विधायक बंधु तिर्की थे. 

बंधु तिर्की ने बताया कि रघुवर सरकार के समय बड़े पैमाने पर ऑनलाइन के माध्यम से झारखंडियों के जमीन का घोटाला हुआ है. इसके खिलाफ झारखंड के तमाम जन संगठनों को मिलकर उलगुलान करने का आह्वान करने का आह्वन किया. 

कार्यक्रम में घोषणा किया कि 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सभी 12 प्रखंडों पर जमीन संबंधी मामलों को लेकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा. 

संगोष्टि में निम्न प्रस्ताव पारीत किया गया. 

1) वर्तमान स्थानीय नीति को बदलकर 1932 के खतियान को आधार मानकर नया स्थानीय नीति बनाने की माँग करते हैं।

2) बाहरियों द्वारा झारखंडी लोगो का हो रहे जमीन लूट का विरोध करते हैं तथा झारखंडी लोगो के लूटे हुए जमीन को वापस कराने का हरेक स्तर पर संघर्ष करने का जिम्मेदारी लेते हैं।

3) वर्तमान में झारखंड के शिड्यूल एरिया में हुए शिक्षक नियुक्ति तथा नियोजन नीति पर आए हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तथा सड़कों पर लड़ने का फैसला करते हैं।

4) पिछले भाजपा सरकार के समय झारखंड में बड़े बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आए लैंड बैंक के नीति का विरोध करते हैं तथा इसके पूर्ण वापसी तक जनता के पक्ष में आंदोलन का निर्णय लेते हैं।

5) झारखंड में प्राइवेट और सरकारी कम्पनियों द्वारा झारखंडियों के जमीन को अधिग्रहित करने के 5 साल के बाद भी कार्य तथा उत्पादन नहीं कर पाने की स्थिति में उन सभी जमीनों को मूल रैयत को वापस दिलाने के लिए कानूनी तथा सड़कों पर लड़ाई करने का निर्णय लेते हैं।

6) गोड्डा में लगे अडानी पॉवर प्लांट परियोजना को झारखंड सरकार द्वारा रदद् करने की माँग करते हैं।

7) CNT/SPT कानून को सख्ती से पालन करवाने का निर्णय लेते हैं।

8) पांचवी अनुसूची के संविधान प्रदत्त सभी अधिकारों को पूर्णतः लागू कराने की माँग करते हैं।

9) भाजपा सरकार में झारखनी जनता के ऊपर थोपे गए सभी फर्जी केस को खत्म करने का माँग करते हैं।

10) TAC के अध्यक्ष पद को आदिवासी के लिए सुरक्षित करने का माँग करते हैं।

11) कृषक समाज, वन पर आश्रित समाज, भूमिहीन मजदूर तथा हुनरमंद जातियों को अलग अलग से ध्यान में रखते हुए झारखंड में नयी रोजगार नीति को बनाने का माँग करते हैं।

12) झारखंड के कैटल एक्ट को बदलकर गाय तथा गौमांस के प्रतिबंध को खत्म करने का माँग करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अजित तिर्की, कृष्णा लोहार, विष्णु गोप, सुनील हेम्ब्रम, दीपक रंजीत, डॉ. भवेश महतो, ललन प्रसाद, राजू राव, गुगुल महतो, सोमनाथ पड़िया, दीपक लकड़ा, संजय कर्मकार, रमेश मुखी, बिश्वनाथ, खुदीराम टुडू, महद मोहन सोरेन, बाबू नाग आदिल लोग मुख्यरूप से उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही