Skip to main content

कोरोना काल के बीच मानगो वासियो के लिए जल आपूर्ति बना एक ओर परेशानी का सबब


  • अंसार हुसैन
मानगो के लोगो का हाल हुआ बदहाल, कई दिनों से ठप है जल आपूर्ति 

जमशेदपुर - एक ओर जहां भारत सहित पूरी दुनिया करोना काल से जूझ रहा है तो वहीं जमशेदपुर के मानगो इलाके के लोग करोना जैसे संकट में एक ओर परेशानी से परेशान हाल है।  पिछले कई दिनों से मानगो के एक बड़े इलाके में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है. इस परेशानी के सबब लोगो का हाल पूरी तरह बदहाल नज़र आ रहा है. कई लोग अपने रिश्तेदारों के घर जो मानगो से बाहर रहते है उनके घर पलायन करने में मजबूर हो रहे है और कई लोग लॉक डॉन में भी दूसरी जगह से पानी ढोने में मजबूर  है. 

मुकामी लोगो का कहना है कि इस बुरे वक्त में मानगो वासियों को सुनने वाला कोई भी नहीं है ना तो कोई नेता आ रहा है और ना ही कोई मंत्री. लोग बदहाली में अपनी जिंदगी काट रहे है. 

गैलेक्सी युथ आर्गेनाईजेशन के सदस्य सईद दिलशाद जो मानगो कुली रोड निवासी है उन्होंने कॉल पे वार्ता करते हुए अपने आस पास के लोगो का दर्द साझा किया और साथ ही साथ बताया कि पिछ्ले 4 दिनों से उनके इलाके में पानी सप्लाई बंद है और जब वह जल विभाग के सरकारी कर्मचारी से कॉल करके बात करने की कोशिश कर रहे है तो उनके बातों को अनदेखा कर कॉल काट दिया जा रहा है.

मानगो के सामाजिक संस्था जुनियर मोहम्मडन सोशल क्लब के अध्यक्ष इरफान आलम ने इस समस्या को ट्वीट करके पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है


Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही