Skip to main content

कोरोना के खतरे के बीच देश में अचानक मरने लगे पक्षी, कई राज्यों की खबरों से बढ़ा डर

 हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) स्थित पोंग डैम इलाके में 1400 से अधिक प्रवासी पक्षियों (Birds) की रहस्यमयी मौत हो गई. इंदौर



हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) स्थित पोंग डैम इलाके में 1400 से अधिक प्रवासी पक्षियों (Birds) की रहस्यमयी मौत हो गई. इंदौर (Indore) में एक कॉलेज में कौओं की मौत ने सनसनी फैला दी है. इन कौओं की जांच में दो में 'एच-5 एन-8' वायरस का पता चला है.

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब पक्षियों (Birds) के मरने की खबरों ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. पक्षियों के मरने को लेकर अलग-अलग राज्यों से आ रही खबरों के बाद अब उन्हें बचाने की कवायद तेज कर दी गई है. पक्षियों के तेजी से मरने की खबर (Birds Death) आने के बाद शासन-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. बता दें कि हर साल ठंड के मौसम में पशु-पक्षियों की मुसीबत बढ़ जाती है लेकिन इस तरह से मरने की खबरें पहली बार सुनाई दे रही हैं.

हिमाचल प्रदेश स्थित पोंग डैम इलाके में 1400 से अधिक प्रवासी पक्षियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई. ​पक्षियों के इस तरह से मरने की खबर के बाद कांगड़ा जिला प्रशासन ने बांध के जलाशय में सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है. पक्षियों की मौत का पता लगाने के लिए भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब को पक्षियों के सैंपल भेजे गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में 1400 पक्षियों की मौत के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कॉलेज में कौओं की मौत ने सनसनी फैला दी है. इन कौओं की जांच में दो में 'एच-5 एन-8' वायरस का पता चला है. कौओं में वायरस की जानकारी मिलने के बाद राज्य के लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन कार्यरत पशु चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अतिरिक्त संचालक डॉ. शैलेष साकल्ले ने इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की है.


Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही