Skip to main content

AMU का खाता सीज, 15 करोड़ रुपया बकाया होने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

 

एएमयू ने करीब 15 करोड़ रुपये का संपत्ति कर नहीं जमा किया. नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय की अगुवाई में टीम ने एएमयू के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते को सीज कर दिया है.


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के खाते को अलीगढ़ नगर निगम ने सीज कर दिया है. दरअसल, एएमयू ने करीब 15 करोड़ रुपये का संपत्ति कर नहीं जमा किया. इसके बाद नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय की अगुवाई में टीम ने एएमयू के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाते को सीज कर दिया है. 

     

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय की मानें तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर अलीगढ़ नगर निगम का संपत्ति कर के मद में बकाया एवं ब्याज सहित कुल रुपया करीब 15 करोड़ 31.03.2021 तक शेष है, जिसका बिल नगर निगम ने एएमयू प्रशासन को भेजा था. बार-बार नोटिस देने के बाद भी संपत्ति कर जमा नहीं किया गया.


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने कहा कि भुगतान न करने के कारण उ.प्र. नगर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं 507, 509 व 513 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नगर निगम, अलीगढ़ द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के संचालित खाता को तत्काल प्रभाव से अटैच/सीज किया गया है.

           

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि यह बकाया लगभग 8 साल पहले का है. इसके लिए साल 2019 में भी खाता सीज किया गया था. शासन को भी एएमयू ने कर मुक्त करने के लिए लिख कर दिया था किंतु वहां से इनको कोई राहत नहीं मिला और वसूली के आदेश प्राप्त हुए. 


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि यह प्रॉपर्टी टैक्स है और इस व्यवस्था के अनुसार आज हमने खाता सीज किया है और यह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच में है. अगर 1 हफ्ते के अंदर इन्होंने पेमेंट नहीं किया तो हम खाते से रिकवरी नियमानुसार करेंगे. रिकवरी कंप्लीट नहीं होती है तो हम इनकी अचल संपत्ति की अटैचमेंट की कार्रवाई करेंगे. 



Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड को सील

मानगो के ओल्ड पुलिया रोड नंबर 16 से मिला था Covid19 मरीज, जिला प्रशाशन ने एरिया को किआ सील कल दिनांक 29 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 13 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी. जिसमें से एक बुज़ुर्ग मरीज मानगो के पुरुलिया रोड नंबर 16 वेस्ट का निवासी था.  आज सुबह से ही पुरुलिया रोड में जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद दिख रही थी अफसरों का आवाजाही लगा हुआ था .अभी थोड़ी देर पहले ही जिला प्रशासन ने रोड नंबर 16 वेस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है. कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है