Skip to main content

राज भवन मार्च कर रहे पप्पू यादव पे पुलिस ने चलाई लाठियाँ ?


कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ धरने पे है जाप पार्टी, राज भवन मार्च कर रहे थे पप्पू यादव


पटना: कृषि कानूनों के खिलाफ राज भवन मार्च कर रही जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव समेत अन्य समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान पार्टी के कई नेताओं को चोटें आई। मार्च में हजारों की संख्या में किसान शामिल थे। 

अनिश्चितकालीन धरना स्थल बड़ी पहाड़ी, बाइपास से राज भवन कूच करने से पहले ही पुलिस ने धरना स्थल को घेर लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने पहले वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को खत्म करने का प्रयास किया। 

मार्च का नेतृत्व कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सभी नागरिकों का मूल अधिकार है। आज प्रशासन हमें अपने मूल अधिकार से वंचित कर रहा है। आज देश का अन्नदाता खतरे में हैं। हम किसी तानाशाह के रोकने से नहीं रूकेंगे। हम यह लड़ाई आखिरी दम लड़ेंगे और लड़ कर जीतेंगे। 

लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। मैं इस लाठीचार्ज की घोर निंदा करता हूँ। जनता इस पुलिसिया कार्रवाई का जवाब जरूर देगी। 

आपको बता दें कि जाप किसानों के समर्थन में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई है। मंगलवार धरने का सातवां दिन था। 

जाप अध्यक्ष ने कहा कि ये कृषि कानून नहीं काला कानून है। हम किसानों की आवाज को उठाते रहेंगे। नरेंद्र मोदी की सरकार 130 करोड़ लोगों का अधिकार छीन मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के हाथों में देना चाहती है। 

इस दौरान पार्टी के महासचिव राजेश रंजन पप्पू और छात्र नेता मनीष कुमार और प्रिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, सविता सिंह नेपाली, सच्चिदानंद राय, रानी चौबे सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही