Skip to main content

एसएसपी की फेक आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर


एसएसपी की फेक आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, फेसबुक के जवाब का इंतजार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन की फोटो का इस्तेमाल कर एसएपी जमशेदपुर के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. यह एफआईआर साइबर थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक के बयान पर बिष्टुपुर थाना में दर्ज की गई है. इस मामले में पुलिस फेसबुक आईडी के यूआरएल पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. हालांकि पुलिस फेसबुक को किए गए ई-मेल के जवाब का इंतजार कर रही है. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कार्रवाई शुरु कर दी थी. पुलिस ने फेसबुक से ई-मेल द्वारा संपर्क कर बनायी गयी आईडी की जानकारी मांगी थी. हालांकि एसएसपी के मुताबिक फेसबुक से जवाब आने में कभी-कभी एक महीने तक का भी समय लग जाता है. ज्ञात हो कि बीते दिनों जिले के एसएसपी डॉ एम तामिल वाणन की फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक में फेक आईडी बना ली गयी थी

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड को सील

मानगो के ओल्ड पुलिया रोड नंबर 16 से मिला था Covid19 मरीज, जिला प्रशाशन ने एरिया को किआ सील कल दिनांक 29 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 13 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी. जिसमें से एक बुज़ुर्ग मरीज मानगो के पुरुलिया रोड नंबर 16 वेस्ट का निवासी था.  आज सुबह से ही पुरुलिया रोड में जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद दिख रही थी अफसरों का आवाजाही लगा हुआ था .अभी थोड़ी देर पहले ही जिला प्रशासन ने रोड नंबर 16 वेस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है. कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है