भारी वाहन चालक प्रशिक्षण के सम्बंध में हुई बैठक, 60 गाँव के ग्राम प्रधानों ने लिया हिस्सा.
आज दिनांक 01/11/2020 को कांशीडीह ग्राम सभा के आह्वान पर गांव कांशीडीह में 60 गांवों के ग्राम प्रधानों उनके प्रतिनिधियों एवं विभन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों का बैठक सम्पन्न हुआ.
बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किया गया
● कांशीडीह ग्राम में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र योजना का कांशीडीह ग्राम सभा ने खारिज करती है.
● जमीन बचाने के लिए कांशीडीह जमीन बचाओ संघर्ष समिति बनाया गया.
● केंद्रीय जनजातीय आयोग को संज्ञान में लेने के लिए प्रत्राचार किया जाएगा.
● नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून को संज्ञान में लेने के लिए प्रत्राचार किया जाएगा.
● जनजातीय प्रमर्षदतीय परिषद TAC कक संज्ञान में लेने के लिए प्रत्राचार किया जाएगा.
● मुख्यमंत्री, कल्यानमंत्री, परिवहन मंत्री एवं राज्यपाल को योजना को रद्द करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा.
● राज्यपाल, मुख्यमंत्री, TAC को भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून 2018 एवं भूमि बैंक नीति को निरस्त करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा.
● उक्त योजना को रद्द करवाने के लिए धरना प्रर्दशन किया जाएगा.
● कांशीडीह ग्राम के ग्रामीणों के ऊपर फर्जी मुकदमा करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलना है.
● स्थानीय विधायक सांसदों से मिलने का कार्यक्रम बना.
कार्यक्रम में मुख्यरूप से 60 गांवों के माझी बाबा एवं उनके प्रतिनिधियों के अलावे हरिपडो मुर्मू, मंगल मुर्मू, दीपक मुर्मी, बंगाल सोरेन, मार्शल सोरेन, युवराज टुडू, विपिन चंद्र मुर्मू, परीक्षित मुर्मू, डेमका सोय, बाबु नाग, कृष्णा लोहार, दीपक रंजीत, दिनकर कच्छप, अनूप महतो, सुनील हेम्ब्रम, रूपाई माझी, करमु मार्डी, दुलाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Hmare gaon me Hamra Raaj .
ReplyDeleteJal Jangle Jamin Hamara h.
Log sabha na Bidhan sabh sab se uncha GRAM SABHA....
Adiwasi se ulajne ka kosis mat kro, sher ka shikari h.................
Hmare gaon me Hamra Raaj .
ReplyDeleteJal Jangle Jamin Hamara h.
Log sabha na Bidhan sabh sab se uncha GRAM SABHA....
Adiwasi se ulajne ka kosis mat kro, sher ka shikari h................
आबुआ दिशुम आबुआ राज ।
ReplyDelete