Skip to main content

भीमा कोरेगाँव, दिल्ली दंगा, Caa-Nrc के आंदोलनकारियो के हो रहे सरकारी दमन के ख़िलाफ़ DC कार्यालय के स्मछ हुआ विरोध परदर्शन


भीमा कोरेगाँव, दिल्ली दंगा, Caa-Nrc के आंदोलनकारियों के हो रहे सरकारी दमन के ख़िलाफ़ जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के स्मछ हुआ विरोध परदर्शन 

जमशेदपुर- लोक स्वातंत्र्य संगठन की राष्ट्रीय ईकाई और सहमना संगठनों द्वारा भीमा कोरेगांव, दिल्ली दंगा और सीएए-एनआरसी के प्रतिवाद में शामिल आंदोलनकारियों के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे दमन के खिलाफ एक सप्ताह के विरोध कार्यक्रमों की श्रृंखला में जमशेदपुर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सोमवार, 31.08.2020 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 12 बजे से 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। 

विरोध प्रदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकों के बुनियादी अधिकारों पर लगातार द्वारा किये जा रहे हमलों के खिलाफ नारे लगाये गये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश आज अघोषित आपातकाल से गुज़र रहा है। दिन-पर-दिन लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी और अन्य
लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता के सार्वभौमिक मूल्यों के विरुद्ध
विषमतामूलक बहुसंख्यकवाद की ओर ले जा रही है. साथ ही, सरकार की जन विरोधी नीतियों और विफलताओं पर सवाल उठाने वालों पर लगातार दमन कर रही है।

इसका एक स्पष्ट उदहारण है भीमा-कोरेगाँव मामला, जिसमें
12 सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों, लेखकों व शिक्षकों को फ़र्ज़ी आरोपों पर महीनों से जेल में डाला हुआ है। जिनमें आनंद तेलतुम्ब्ड़े, अरुण फ़रेरा, गौतम नवलखा, हनी बाबु, महेश राउत, सुरेन्द्र गाडलिंग, सुधा भारद्वाज, शोमा सेन, सुधीर धावले, सोना विल्सन, वर्नन गोंज़ाल्वेस और वरावरा राव शामिल हैं. कई अन्य
लोगों को लगातार पूछ-ताछ और छापे से परेशान किया जा रहा है. झारखंड में स्टैन स्वामी एक ऐसे ही उदाहरण हैं।

ज्ञातव्य है कि 1 जनवरी 2018 को हज़ारों दलित, 200 साल पहले पेशवा राजा की सेना के विरुद्ध जंग में दलित सैनिकों की जीत 
को शौर्य के उत्सव के रूप में मनाने के लिए हर साल की तरह महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगाोंव में एकजुट हुए थे। इस मौके पर एक दिन पहले पास के पुणे में एलगार परिषद का आयोजन किया गया, जिसमें देश में बढ़ती
साम्प्रदायिकता और हिदुत्ववाद का विरोध किया गया। इस दौरान उस क्षेत्र में कई हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा हिंसा की गई।
आयोजकों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन सप्ताहांत तक चलेगा और इस क्रम में अगला प्रदर्शन 05/08/2020 को उपायुक्त कार्यालय के सामने 12 से 1 बजे तक फिर से आयोजित है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमार चंद्र मार्डी, डेमका सोय, अजित तिर्की, दीपक रंजीत, गौतम बोस, सुभाष चंद्र गुप्ता, बापी कर, गौतम सामंतरा, ऋषभ रंजन, अमरेन्द्र, प्रियांक प्रभात, युगांधर, कासिफ इकबाल, सुजय राय, डॉ राम कविंद्र, जिज्ञासु, सुनीता मुर्मू, सलीम अख्तर, युधिष्ठिर, अख्तर हसनैन, बीएन प्रसाद, एफ ए फ़ातिमी, अंकुर, अंकित, कमलेश साहू, राहत हुसैन, सुनील विमल, अशोक शुभदर्शी, ओमप्रकाश, विकास कुमार, मदन मोहन, जगत मंथन, बाबलु, मो हबीब, अरविंद अंजुम एवं निशांत अखिलेश आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही