Skip to main content

बिस्टुपुर फल मार्किट के दुकानदारों ने DC को पत्र लिखकर मार्केट में फिर से आग लगने से बचाने की गुजारिश की


उपायुक्त को पत्र लिखकर बिष्टुपुर फल मार्केट की जर्जर हालत से कराया वाक़्क़ीफ, प्रवेश द्वार पर कुछ दुकानदार द्वारा अवैध तरीके से कचरा डालने के मसले को रखा सामने



बिस्टुपुर स्थित फल मार्केट के दुकानदारों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मोहम्मद इकरामुद्दीन अंसारी की अगुवाई में आज जमशेदपुर उपायुक्त से मुलाकात किया .

मार्केट के दुकानदारों ने जमशेदपुर उपायुक्त को पत्र सौपते हुए फल मार्केट के समस्याओं से अवगत करवाने का प्रयास किया। बिस्टुपुर फल मार्केट के कुछ दुकानदारो का कहना है कि मार्केट के प्रवेश द्वार पर ही कुछ अन्य दुकानदारो द्वारा अत्यधिक मात्रा में कचड़ा जमा कर देने के कारण लोगों का प्रवेश पृरी तरह से बाधित हो गया है। इस कचड़े से न केवल बाकी दुकानदारों को समस्या हो रही है बल्कि यह किसी भी बड़े अप्रिय घटना को दावत देने को काफी है। जिस जगह कचरा जमा किया जा रहा है उसके निकट ही विद्युत विभाग का उपकेंद्र मौजूद है जिसमें कचरे से आग लगने की संभावना है

दुकानदारों ने उपायुक्त से गुजारिश की है कि प्रवेश द्वार पर कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से कचरा डालने पर रोक लगाएं एवं उन दुकानदारों को रास्ते में अपनी दुकान के सामान को रखने पर भी पाबंदी लगाया जाए जिससे आने वाले वक्त में आग लगने पर दमकल गाड़ी को मार्केट में घुसने पर कोई परेशानी की दिक्कत का सामना ना पड़े. कुछ माह पूर्व लॉकडाउन के वक्त इसी मार्केट में भयानक आग लगने का मसला भी सामने आया था जिसमें तकरीबन 4 से 7 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई थी


Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड को सील

मानगो के ओल्ड पुलिया रोड नंबर 16 से मिला था Covid19 मरीज, जिला प्रशाशन ने एरिया को किआ सील कल दिनांक 29 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 13 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी. जिसमें से एक बुज़ुर्ग मरीज मानगो के पुरुलिया रोड नंबर 16 वेस्ट का निवासी था.  आज सुबह से ही पुरुलिया रोड में जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद दिख रही थी अफसरों का आवाजाही लगा हुआ था .अभी थोड़ी देर पहले ही जिला प्रशासन ने रोड नंबर 16 वेस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है. कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है