Skip to main content

शाहीन अकैडमी जमशेदपुर ने 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए निकाला स्कॉलरशिप


शाहीन अकैडमी जमशेदपुर ने 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए किया स्कॉलरशिप का ऐलान, 18 और 26 जुलाई को होगा ऑनलाइन टेस्ट



कल शाहीन अकैडमी जमशेदपुर ने अपने साकची स्थित महल प्लाजा के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की. शाहीन एकेडमी के डायरेक्टर जनाब असद उल्लाह साहब ने बताया की 10वीं और 12वीं पास छात्र जो मेडिकल और इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए शाहीन अकैडमी जमशेदपुर  ने एक सुनहरा मौका लाया है . इच्छुक छात्रों को शाहीन एकेडमी के वेबसाइट http://Www.shaheen-jsr.com में जाकर खुद को रजिस्टर कराना होगा और स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा देनी होगी. ऑनलाइन स्कॉलरशिप परीक्षा 18 जुलाई  और 26 जुलाई को संपन्न किया जाएगा .स्कॉलरशिप में पास किए गए छात्र को एकेडमी 75 परसेंट तक स्कॉलरशिप देगी.

एकेडमी के मार्केटिंग डायरेक्टर 
उमेद दानिश ने बताया कि अकैडमी आईसीएसई सीबीएसई और जैक बोर्ड के टॉप 5 छात्रों को 100 परसेंट तक कि स्कालरशिप देगी और साथ ही साथ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत स्कॉलरशिप में छात्रों के लिए अलग से प्रावधान रखा गया है. स्कॉलरशिप में एसटी एससी ओबीसी के लोगों के लिए भी प्रावधान रखा गया है और साथ ही साथ जमशेदपुर के प्रत्येक स्कूलों के टॉपर को टॉपर स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा

इच्छुक छात्र खुद को रजिस्टर कराने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही