Skip to main content

जमशेदपुर के तमाम मसलक के उलमा-ए-इकराम ने एक साथ अमीश देवगन के खिलाफ खोला मोर्चा


  • Ansar Hussain

जमशेदपुर के उलेमाओ ने किया उपायुक्त से मुलाकात,अमीश देवगन के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाई मांग


आज 20 जुन 2020 को उपायुक्त कार्यलय में जमशेदपुर के तमाम संस्थाओं और मसलक के ओलामा और इमामों  ने मिलकर के एक मेमोरेंडम पेश किया जिसमें न्यूज़ एंकर अमीश देवगन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और स सजा की अपील की। तहरीक पैग़ामे इस्लाम डायरेक्टर सैय्यद सैफुद्दीन असदक ने कहा के देवगन ने जिस तरीके से इस भारत की आन बान शान खाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, सरकार गरीब नवाज के लिए जिस जबान का प्रयोग किया है वह नाकाबिले माफी हैं। इस व्यक्ति का काम हि यहि के टीवी चैनल पर बैठ कर हिन्दू मुस्लिम करे और नफ़रत फैलाऐ मगर इस बार इस ने सारी सरहदें पार कर दी हैं। उसने भारत की गंगा जमुनी तहजीब पर हमला किया है क्योंकि ख्वाजा साहब किसी धर्म विशेष के नहीं हैं बलके आप की दरगाह पर हर धर्म, हर कम्युनिटी, हर तबके और हर क़ौम के लोग पहुंचते हैं और उनसे अपनी आस्था जताते हैं। यहां तक के दिल्ली की हुकूमत किसी की हो वह प्राइम मिनिस्टर कोई भी हो लेकिन वह अपनी अकीदत का इज़हार और अपनी अकीदत के फूल को वह गरीब नवाज की बारगाह में पेश करता है हम भारत के प्राइम मिनिस्टर से पूछना चाहते हैं कि क्या वह किसी लुटेरे या अराजकता फैलाने वाले शख्सियत की बारगाह में अब तक अपनी अकीदत का की चादर पेश करते रहे हैं। अगर नहीं तो इस व्यक्ति के खिलाफ जल्द और सख्त  कार्रवाई की जाए। इस मेमोरेंडम की कॉपी मेल और रजिस्ट्री डाक के जरिया प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया, प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भी भेजी जाएगी।
तहरीक पैगामे इस्लाम के एलावा तंजीम अहले सुन्नत वल जमात, जमीयत उलेमा ए हिंद, इमारत ई शरिया, दारैन अकैडमी आदि से उलमा और इमाम हजरात मौजूद थे। जिनमें विशेषकर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा मिस्बाही, मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही, क़ाज़ी साउद आलम क़ासमी, मुफ्ती निषात अहमद कासमी, हाफिज अनवर हुसैन, हाफिज मोहम्मद हाशिम कादरी, काजी मुश्ताक अहमद, मुफ्ती शाहिद रजा मिस्बाही, मौलाना शमशाद कादरी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

झारखंड हज कमीटी के लिए 14 सदस्यों का नाम चयन, मुख्यमंत्री ने नामो के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

आज़ाद नगर के मुख्तार सफी उर्फ मिस्टर भाई और शेख बदरुद्दीन को जमशेदपुर से झारखंड हज कमिटी का सदस्य चुना गया, आलम ए जमशेदपुर में दौड़ी खुशी की लहर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति  दी,14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है l  हज कमिटी एक्ट- 2002 के तहत कुल 14  सदस्यों का नाम  झारखंड राज्य हज समिति के लिए चयन/ नामित किया गया है  सदस्य के रूप में इन्हें किया गया है नामित झारखंड राज्य हज समिति में विधानसभा  सदस्यों में से 3 नाम नामित किए  गए हैं l इनमें श्री आलमगीर आलम , पाकुड़,  डॉ सरफराज अहमद ,गांडेय गिरिडीह और डॉ इरफान अंसारी , जामताड़ा शामिल है l  वही, स्थानीय निकायों में से 3 सदस्यों के रूप में मधुपुर के वार्ड पार्षद श्री  मुश्ताक अहमद,  हुसैनाबाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री गयासुद्दीन सिद्दीकी और चतरा नगर निकाय...

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही