Skip to main content

उमर खान को चुना गया ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पूर्वी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष


उमर खान होंगे AIMIM पूर्वी सिंहभूम के नय जिला अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश प्रभारी असीम वकार ने किया ऐलान

पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर - ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जमशेदपुर साकची निवासी उमर खान को अपनी पार्टी का नया जिला अध्यक्ष चुना है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 से कुछ दिन पहले ही उमर खान ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण किया था और इससे पूर्व उनका ताल्लुक आजसू पार्टी से भी था. बहुत कम वक्त में ही उमर खान ने राजनीतिक कैरियर में अच्छा पकड़ बना लिया था खासकर नौजवानों तबका में इनका अच्छा बोलबाला रहा है. जिसके फल स्वरुप अब उन्हें AIMIM पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है



Comments

Popular posts from this blog

साकची क़ब्रिस्तान में भेजा गया था पुरुष का शव, बेटे ने चेहरा देखा तो अंदर थी कोई महिला

पुरुष मरीज़ का शव सील पैक आया था साकची क़ब्रिस्तान, खोलने पर अंदर से निकली महिला जमशेदपुर - ओल्ड पुरुलिया रोड आज़ाद नगर थाना के क़रीब रहने वाले जनाब समीद अंसारी साहब का कोरोना की वजह से  राँची ओरमाँझी थाना के अंतर्गत ASCLEPIUS अस्पताल में देहांत हो गया था. आज उन्हें साकची क़ब्रिस्तान में दफ़न करना था,3 बजे शव पूरी तरह सील कर साकची क़ब्रिस्तान पहूँचा, लोगों ने दफ़न करने की प्रकिरया शुरू की, दफ़न करने के वक्त जब बेटे ने चेहरा देखना चाहा तो बेटा चेहरा देख कर दंग रह गया क्यूँकि अंदर समीद अंसारी साहब थे ही नही , शव किसी दूसरी महिला का था. बेटे ने जब अस्पताल मैनिजमेंट से बात किया तो पता चला  की मामला Death Body इक्स्चेंज का है. समीद अंसारी का बॉडी       उस महिला के परिजन को सौंपा जा ही रहा था की अस्पताल तक ये सूचना पहुँच गया.फ़िलहल बॉडी को लेकर समीद अंसारी के परिजन राँची वापस रवाना हो गये है.

रक्तदान कर जमीअत उलमा हिंद जमशेदपुर के नौजवानों ने मनाया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश दिवस

Ansar Hussain रक्तदान कर मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का यौमे पैदाइश, लॉकडाउन में ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने कि की गई कोशिश जमियत उलेमा-ए-हिंद जमशेदपुर कोल्हान के युवा सदस्य के द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2020 को प्रातः 09:00 बजे सुबह से 05:00 बजे शाम तक -  #परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिन के अवसर पर और पूरे भारत में नोवेल कोरोना वाईरस के कारण जो लॉक्ड डाउन है उससे रक़्त की कमी से जूझ रहे ब्लड बैंक के आवश्यकता को देखते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक़्तदान शिविर का आयोजन किया शिविर में 50 युनिट रक़्त संग्रह किया गया, शिविर को सफल बनाने में अब्दुल क़ादिर खान , मोहम्मद वलीउल्लाह , अदनान और जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी कर्मचारियो का अहम भूमिका रही

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने किया ओल्ड पुरुलिया रोड को सील

मानगो के ओल्ड पुलिया रोड नंबर 16 से मिला था Covid19 मरीज, जिला प्रशाशन ने एरिया को किआ सील कल दिनांक 29 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 13 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी. जिसमें से एक बुज़ुर्ग मरीज मानगो के पुरुलिया रोड नंबर 16 वेस्ट का निवासी था.  आज सुबह से ही पुरुलिया रोड में जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद दिख रही थी अफसरों का आवाजाही लगा हुआ था .अभी थोड़ी देर पहले ही जिला प्रशासन ने रोड नंबर 16 वेस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है. कांटेक्ट ट्रेसिंग जारी है