Skip to main content

Posts

3 माह का ट्यूशन फीस माफ कराने के लिए आगे आया झारखंड जनतांत्रिक महासभा

झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र,निजी स्कूलों का तीन माह ट्यूशन फीस माफ कराने का किया अनुरोध  जमशेदपुर- आज दिनांक 11/06/2020 को झारखंड जनतांत्रिक महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल ने लॉक डाउन के दौरान कमसे कम तीन महीने का निजी स्कूलों में लगने वाला टुएशन फीस माफ करने के संबंध में शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन उपायुक्त, जमशेदपुर के माध्यम से दिया गया. ज्ञापन देने में मुख्यरूप से कृष्णा लोहार, विष्णु गोप, ललन प्रशाद, दिनकर कच्छप, दीपक रंजीत, समीर पूर्ति, जगतार सिंह आदि लोग उपस्थित थे. 

आज 8 बजे रात से बंद करदिये जाएंगे जामा मस्जिद के दरवाजे

Ansar Hussain सामने आया शाही इमाम का फरमान आज 8:00 बजे के बाद से बंद हो जाएंगे जामा मस्जिद के दरवाजे नई दिल्ली - जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है कि कोरोना वायरस कि वबा को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर आज शाम 8:00 बजे के बाद आम नमाजियों के लिए जामा मस्जिद के दरवाजे 30 जून तक बंद कर दिए जाएंगे इस सिलसिले में उन्होंने जिम्मेदार ऑयमा एकराम से बात करके फैसला लिया है. आपको बताते चलु की 8 जून से सरकार के निर्देश के बाद झारखंड को छोड़ ज्यादा तर रियासतें की मसाजिद की दरवाज़े खोल दी गयी है, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी मसाजिद में नमाज़ अदा क़री जा रही है. लेकिन कल जुमे से ठीक एक दिन पहले जामा मस्जिद की इंतेजामिया ने फैसला लिया कि आने वाले 30 जून तक आम लोगो के लिए मस्जिद की दरवाज़े बन्द रहेगी, साथ ही साथ इमाम बुखारी ने देश भर की छोटी मसाजिद के इंतेजामिया से इसपे मुकामी लोगो से बात कर इसपे सोचने की गुज़ारिश की है.

जमशेदपुर में कोरोना मरीज़ संख्या पहुंचा 200 के ऊपर

झारखंड में सबसे ऊपर जमशेदपुर, कोरोना मरीज़ 200+ पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल 19 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। सभी संक्रमित व्यक्ति का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा पूर्व में ही उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही जमशेदपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढकर 211 हो गई है। जमशेदपुर के लोगो से आग्रह है कि कोरोना वायरस के चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, सर्वाजनिक स्थान पर न थूकें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। समाजिक दूरी के साथ दिलो को जोड़े रखे

स्कूल फीस और बिजली बिल माफ करवाने के लिए आगे आया कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी

Ansar Hussain कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर स्कूल फीस, बिजली बिल और पानी बिल की माफी की लगाई गुहार, अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जानकारी. आज दिनांक 10 6 2020 को कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी कपाली में स्कूल फीस एवं बिजली बिल पानी बिल की माफी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया संस्था के अध्यक्ष शानुर रहमान  ने बताया कि सरकार द्वारा जो 2 महीने की फीस की माफी की गई है संस्था एवं क्षेत्र के लोग ना ख़ुश  हैं फीस माफी को लेकर कम से कम साल भर की फीस  माफी होनी चाहिए बिजली बिल की माफी होनी चाहिए पानी बिल की माफी होनी चाहिए कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सपोर्ट में यूनाइटेड मिली फॉर्म अल इमरान हाई स्कूल चैरिटेबल सोसाइटी एवं आलम वेल फेयर फाउंडेशन ने भी सहयोग के और फीस माफी को लेकर कल उपायुक्त से मिलेंगे जिला सरायकेला खरसावां वार्ड पर्तिनिधी मो जावेद, डॉक्टर नुरूज जमा खान साहब,तारिक़ आलम , मो सलीम,मो असलम,नबी आलम जी ,मो इनामुल , मो आसिफ़ मौजूद थे

गुस्ताखे रसूल के बारे DGP झारखंड को लिखा पत्र

अंसार हुसैन  गुस्ताख ए रसूल पुतुल सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने के कारण ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष बाबर खान ने DGP झारखंड को लिखा पत्र बाबर खान ने पत्र के माध्यम से DGP को अवगत कराया की 16/5/2020 शरारती पुतुल सिंह नामक फेसबुक से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट 10 बिंदुओं पर पैगंबर मोहम्मद साहब के विरोध में आपत्तिजनक एवं नफरत फैलाने का आरोप लगाकर पोस्ट वायरल किया गया जिस से में और मेरा मुस्लिम समाज काफी आहत है और आज भी इस आहत से बाहर नहीं निकल पाए हैं कारण मैं स्पष्ट कर दूं के दिनांक 17 मार्च 2020 को दिए गए आवेदन पर साइबर थाना बिस्टुपुर ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की जो COGNIZABLE था और दिनांक 18 मई 2020 को परसुडीह थाना में पदस्थापित ए,एस आई, दिलीप कुमार पिंगुआ के द्वारा सुनी सुनाई बात पर आरोपी पुतुल सिंह को बचाने के लिए परसुडीह थाना में कांड संख्या 79/2020 दिनांक 18/5/2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई इस प्राथमिकी में किस के मोबाइल पर आपत्तिजनक शब्द देखा गया किस से सुना गया किसी के नाम का उल्लेख नहीं है इस से मुस्लिम समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है   ...

विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका खारिज

विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका आज कोर्ट ने खारिज कर दी भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म के मामलात में विधायक ढुल्लू महतो धनबाद के जेल में कैद है आज कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर सुनवाई हुई लेकिन जो याचिका ढुल्लू महतो के तरफ से दाखिल की गई थी उसे कोर्ट ने सीधेसिरे से खारिज कर दिया है अपने ऊपर दुष्कर्म के मामले को देखते हुए चंद दिन क़ब्ल ही विधायक ढुल्लू महतो ने खुद ही सरेंडर किया था.